राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल रामपुर में स्वच्छता पखवाडा के तहत बाजार में जागरूकता रैली न
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में वीरवार को स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। अभियान के तहत स्कूल की छात्राओं ने स्वच्छता रैली निकाल कर क्षेत्र के लोगों को स्वच्छता पर जागरूक किया। पखवाड़े के दौरान सभी ने स्वच्छता की शपथ ली। स्वच्छ भारत अभियान के संबंध में छात्राओं में जागरुकता पैदा करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। विद्यालय में स्वच्छता, सफाई प्रथाओं पर पैराग्राफ लेखन, पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और कविता पाठ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए स्वच्छ भारत स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के बारे में जागरूक किया। स्वच्छ भारत के मिशन को साकार करने में स्कूलों की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वच्छता जागरुकता संदेश स्कूल की वेबसाइट पर पोस्ट किए और सभी कार्य स्कूल में प्रदर्शित किए गए। इस दौरान एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी अर्चना सचदेव, ईक्को क्लब के मूलराज कपूर, यशपाल, राजीव ठाकुर, सुंदर सिंह टैगोर, प्रियंका शर्मा, निर्मला और हिम्मत सहित अन्य उपस्थित रहे।