फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कैडेट्सों ने विभिन्न योग मुद्राओं और योगासनों से स्वस्थ रहने का लिया प्रण

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में एनसीसी के दूसरे चरण का वा​​र्षिक प​​शिक्षण ​शिविर में भाग लेते वि​भिन्न क्षेत्
विज्ञापन
कैडेट्स को जाति और धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता के प्रति किया जागरूक, रामपुर कॉलेज में एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे चरण का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे चरण का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। 8 एचपी बटालियन एनसीसी रामपुर के तत्वावधान से वार्षिक प्रशिक्षण का शुभारंभ कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मलजीत सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में किया गया। दूसरे चरण के वार्षिक शिविर में दो महाविद्यालय और 13 स्कूलों के कुल 505 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मलजीत सिंह सिद्धू ने सभी एनसीसी कैडेट्स को योग दिवस की बधाई दी। सिद्धू ने कैडेट्स को योगा फॉर वेल बीइंग के नारे को अपने जीवन शैली में उतारने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी के कैडेट्स ने योग के विभिन्न मुद्राओं और योगासनों को करके स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक रहने का प्रण लिया। कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मलजीत सिंह सिद्धू ने कहा कि कैडेट्स को एकता और अनुशासन में रहते हुए अपने देश और समाज के लिए अच्छा काम करने की भावना होनी चाहिए। लेफ्टिनेंट कर्नल ने अपने भाषण में जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना के लिए प्रेरित किया। कैडेट्स को देश में उत्पन्न होने वाले नए खतरों के बारे में और साइबर फ्रॉड से सावधान रहने के लिए प्रेरित किया। एसोसिएट एनसीसी अधिकारी राजेश वर्मा ने राष्ट्रीय एकता पर जानकारी दी। शाम के सत्र में सभी कैडेट ने खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें