राजकीय महाविद्यालय आनी स्थित हरिपुर में स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता अभियान में भाग लेते
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी स्थित हरिपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने स्वच्छता ही सेवा, स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर और स्वच्छता समारोह का आयोजन किया। शिविर सुबह 9:30 बजे से शुरू हुआ। शिविर में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय के आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विजय कुमार और सह कार्यक्रम अधिकारी प्रो. सीमा वर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने सभी स्वयंसेवियों की सराहना की।