रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्री ग्रामीण उष्मायन केंद्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिकांगपिओ में विश्व बैंक और भारत सरकार के सहयोग से उद्योग विभाग ने संचालित रैंप योजना के अंतर्गत उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम मेें सरकार और बैंक की योजनाएं बताईं गईं। कार्यक्रम की कार्यान्वयन एजेंसी द प्लैनेट एजुकेशन सोसायटी रही। कार्यक्रम में बिजनेस मॉडल कैनवास, वित्तीय साक्षरता और डिजिटल मार्केटिंग विषयों पर विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। इनमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को रैंप योजना, सरकारी सहायता योजनाओं, बैंकिंग और ऋण सुविधाओं, डिजिटल माध्यमों से व्यवसाय प्रचार और वित्तीय अनुशासन की जानकारी दी गई। इस मौके पर रिकांगपिओ स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पवन नेगी, स्रोत व्यक्ति जिला उद्योग केंद्र रिकांगपिओ से आए राज सुदर्शन, वित्तीय साक्षरता प्रतिनिधि डीबी नेगी, सहायक प्रबंधक द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी हर्ष कुमार, उमेश खन्ना, रोहित शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।