निरमंड(कुल्लू)। निरमंड के बीआरसीसी बैठक हॉल में शिक्षकों के लिए 5 दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण संपन्न हो गया। इसमें निरमंड और आनी के प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को डिजिटल युग में शिक्षा प्रणाली पर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उपनिदेशक शिक्षा जिला कुल्लू डॉ. सुनील दत ठाकुर ऑनलाइन जुड़े और सभी को समावेशी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। जिला संयोजक आईडी कुलदीप शर्मा ने प्रशस्त एक के बारे में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया। अक्षमता प्रमाणपत्र और यूडीआईडी कार्ड के बारे में जानकारी देने के लिए सीआरसी सुंदरनगर से संदीप सिंह ऑनलाइन जुड़े। प्रशिक्षण कर्यक्रम का समापन बीपीओ जनकेश शर्मा ने किया। स्रोत व्यक्ति अध्यापक प्रशिक्षण डाइट कुल्लू के जिला संयोजक शमशेर ठाकुर, जिला संयोजक आईडी डाइट कुल्लू कुलदीप शर्मा, मुख्य अध्यापक हरि चंद, टेक चंद, सुभाष भारती, खूब राम, संतोष कुमार, करतार चंद शामिल रहे। इस मौके पर महेंद्र ठाकुर, अंजू शर्मा, रंजीता सहित अन्य मौजूद रहे।