फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रंगारंग प्रस्तुतियों से नौनिहालों ने बांधा समां

विज्ञापन
ग्लोरी इंटरनेश्नल प​ब्लिक स्कूल के वा​र्षिक समारोह में प्रस्तुति देते नन्हे बच्चे
विज्ञापन
रोहड़ू। ग्लोरी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने चौथी कक्षा तक के बच्चों के लिए सीमा कॉलेज के सभागार में वार्षिक समारोह का आयोजन किया। समारोह में नन्हे छात्रों ने हिंदी गीतों पर नृत्य पेश कर समां बांधा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने शिरकत की। उन्होंने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। स्कूल के प्रधानाचार्य विनय जिंटा ने सालभर की उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद प्री नर्सरी कक्षा के बच्चों ने छोटे-छोटे तमाशे, ओ माय फ्रेंड गणेशा गीतों पर नृत्य किया। नर्सरी कक्षा के बच्चों ने ओल्ड इज गोल्ड, केसरी के लाल गीतों पर नृत्य किया। केजी कक्षा के बच्चों ने गरबा पर प्रस्तुति दी। पहली कक्षा के बच्चों ने भी नृत्य पेश किया। दूसरी, तीसरी और चौथी कक्षा के बच्चों ने पहाड़ी, पंजाबी गीतों पर नृत्य पेश किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। स्कूल के प्रधानाचार्य विजय जिंटा ने बताया कि रविवार को पांचवीं कक्षा से दसवीं कक्षा तक के बच्चों का कार्यक्रम रहेगा। इसमें एसडीएम धर्मेश रमोत्रा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

ग्लोरी इंटरनेश्नल पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते नन्हे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें