फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्री-आरडीसी के लिए निरमंड कॉलेज के दो कैडेट का चयन

विज्ञापन
प्री-आरडीसी के लिए चयनित हुए निरमंड महाविद्याल के कैडेट अजय और कुश। स्रोत : कॉलेज प्रशासन
विज्ञापन
अजय संस्कृति और कुश ड्रिल वर्ग में दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड(कुल्लू)। निरमंड महाविद्यालय के दो एनसीसी कैडेट का प्री-आरडीसी के लिए चयन हुआ है। एनएचपीसी बनिखेत में 28 सितंबर से 6 अक्तूबर तक सीएटीसी 209 प्री आरडीसी कैंप लगा था। इसमें महाविद्यालय के दो कैडेट अजय और कुश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह प्रशिक्षण शिविर 9 एचपी बीएनएनसीसी डलहौजी की ओर से आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य गणतंत्र दिवस शिविर आरडीसी 2026 के लिए कैडेट का चयन करना था। दोनों कैडेट को शानदार प्रदर्शन के आधार पर प्री आरडीसी कैंप सोलन के लिए चयनित किया गया है। कैडेट अजय का चयन संस्कृति और कुश का चयन ड्रिल वर्ग में हुआ है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. राजन देवी नेगी ने दोनों कैडेट को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें