फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा में घर गंवाने वालों को जल्द राहत राशि दें : भलूनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद सदस्य ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में प्राकृतिक आपदा से जीवन भर की पूंजी और घर गंवा चुके परिवार प्रदेश सरकार की ओर टकटकी लगाए हैं और प्रशासन से मिलने वाली राहत राशि का इंतजार कर रहे हैं।
प्रशासन को चाहिए कि ऐसे परिवार जो घर खो चुके हैं, उन्हें जल्द से जल्द राहत राशि मुहैया करवाई जाए। यह मांग जिला परिषद वार्ड तीन के सदस्य त्रिलोक भलूनी की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम रामपुर निशांत तोमर से उठाई।
विज्ञापन


भलूनी ने कहा कि उनके वार्ड में करीब 13 पंचायतें आती हैं। बरसात ने पंचायतों में खासी तबाही मचाई है। स्थिति यह है कि दर्जनों मकान खतरे की जद में हैं। कई मकानों को खाली करवा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से हर बेघर परिवार को एक लाख तीस हजार रुपये देने मंजूर हुए हैं, लेकिन अभी भी कई परिवार इस राशि के इंतजार में हैं। यह राशि जिलाधीश की ओर से एसडीएम और उनसे प्रभावित परिवारों को मिलनी है। इसमें देरी हो रही है। ऐसे में आपदा प्रभावित राशि के मिलने के इंतजार में हैं।
लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग ने बेहतरीन कार्य करते हुए सड़कों और पेयजल योजनाओं को बहाल किया है, लेकिन कई सड़कों पर अभी भी मलबा पड़ा है। यहां तक कि एनएच पांच रामपुर परिधिक्षेत्र में भी मलबा होने से दुर्घटनाओं का अंदेशा है। भलूनी ने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई कि वे प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राशि मुहैया करवाए, ताकि उन्हें राहत दी जा सके।
विज्ञापन


एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने बताया कि अब तक 42 लाख की राशि आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित की जा चुकी है। प्रदेश सरकार से 75 लाख की मंजूर हुई है, जिसे जल्द ही वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें