हैंडबॉल में दत्तनगर की विजेता टीम। स्त्रोत : स्कूल प्रबंधन
जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में दमखम दिखा रही छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंडर-14 जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर की छात्राओं की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर हैंडबाल में विजेता का खिताब अपने नाम किया। हैंडबॉल के फाइनल मुकाबले में दत्तनगर ने किन्नू स्कूल को 4-0 से पराजित किया। हॉकी के फाइनल में जुन्गा टीम ने दत्तनगर को शिकस्त देकर विजय हासिल की। जिला स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में कई स्कूलों की छात्राएं दमखम दिखा रही हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने छात्राओं को शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय शारीरिक शिक्षक कामराज हस्टा, पीईटी बंधु, विद्यालय के समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों को दिया। ये छात्राएं अब हैंडबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी l