फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में योग की बारीकियां सीख रहीं छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के छात्रावास में मातृ दिवस पर साप्ताहिक योग शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय के तीनों कन्या छात्रावास की छात्राओं ने योग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने छात्रावास की वार्डन और छात्राओं को बधाई दी। जीवन में योग के महत्व के बारे में जागरूक किया। छात्रावास के चीफ वार्डन प्रो. राजेश नेगी ने कहा कि आगामी समय में भी छात्रावास की छात्राओं के अच्छे और स्वस्थ जीवन के लिए ऐसे कार्य करने के लिए वार्डन को प्रोत्साहित किया जाएगा। छात्रावास में रह रही छात्राओं के सर्वांगीण विकास, अच्छी मानसिक स्थिति, तनाव मुक्त पढ़ाई, अच्छे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए और जीवन में अनुशासन लाने के लिए योग का बहुत महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें