फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल में 29 प्रत्याशियों ने पंचायत समिति सदस्यों के लिए भरा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल के दो जिला परिषद वार्ड और कुपवी के एक वार्ड पर भी हुए नामांकन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल (रोहड़ू)। विकासखंड चौपाल में अंतिम दिन दो जिला परिषद सदस्य और 29 पंचायत समिति सदस्य के उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा करवाए। जिला परिषद वार्ड गोरली मडावग से हीरा लाल घेजटा और अतुल भंडारी ने नामांकन भरा। अब जिला परिषद के वार्ड नंबर-15 गोरली मड़ावग (चौपाल) से जगदीश जिंटा, सतीश ठाकुर, हीरा लाल गेजटा, अतुल भंडारी, महेश कुमार, रोशन लाल रपटा और विक्रांत ब्रागटा समेत सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वार्ड नंबर-14 चंदलो (नेरवा) से रामलाल नेवली, भोपेंद्र सिसोदिया, बलवीर सुरी सहित तीन उम्मीदवार मैदान में है। उपमंडल कुपवी में जिला परिषद वार्ड चडोली से पांच उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। अब वार्ड नंबर-13 चडोली से हरि सिंह पचनाईक, विजय चौहान, देविंद्र चौहान, प्रदीप शर्मा, अनिल अजटा, मन्नत तेगवान, जय लाल शर्मा, ओम प्रकाश चौहान सहित आठ उम्मीदवार मैदान में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें