कन्या स्कूल रामपुर की छात्राओं ने किया सोलन का शैक्षणिक भ्रमण। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर की छात्राओं ने सोलन का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने विभिन्न स्थानों के बारे में जानकारी प्राप्त की। पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर की वोकेशनल छात्राओं के लिए एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। रिटेल की छात्राओं ने डिकेथलॉन सोलन, टूरिज्म विषय की छात्राओं ने शगुन पैलेस सोलन और हेल्थ केयर की छात्राओं ने ओच्छघाट सोलन का भ्रमण किया। छात्राओं ने मुरारी लाल स्कूल एंड कॉलेज ऑफ नर्सिंग का भ्रमण किया। इस भ्रमण में स्कूल की 111 छात्राओं ने भाग लिया। पाठशाला की शामलता, सीता देवी, अश्वनी ठाकुर, सौरभ, हिमांशी, सुशील और शिखा लक्टू ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान छात्राओं ने अनेकों परंपराओं, सभ्यताओं और व्यापार के तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की।