चौपाल(रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय चौपाल की रोड सेफ्टी क्लब इकाई ने मंगलवार को तहसील मैदान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इसमें बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत लोगों को सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया। छात्राओं ने नारों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या कन्या नेगी ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। सड़क सुरक्षा क्लब की समन्वयक बबीता (सहायक आचार्य) ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य आम जनता तक सरल और प्रभावी तरीके से संदेश पहुंचाना है।