हिमाचल प्रदेश पावरग्रिड ने सीएचसी धारगौरा को मुहैया करवाए स्वास्थ्य उपकरण। संवाद
चिकित्सा उपकरण मिलने से क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धारगौरा को 33 लाख रुपये के स्वास्थ्य उपकरण की सौगात मिली है। पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लिमिटेड ने सीएचसी धारगौरा को उपकरण भेंट किए। सीएचसी स्वास्थ्य उपकरणों की कमी से जूझ रहा था। पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लिमिटेड की टीम ने वरिष्ठ प्रभारी डॉ. प्रवीण नेगी, डॉ. रवि कुमार मलिक और गोपाल पटियाल सहित कई स्थानीय लोगों की मौजूदगी में वेंटिलेटर, सीटीजी डॉप्लर मशीन, रेडिएंट वार्मर, फ्लैश ऑटो क्लेव, ओटी लाइट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, क्रेश कार्ड और डिप फ्रीजर उपकरण प्रदान किए। सीएचसी धारगौरा के प्रभारी डॉ. प्रवीण नेगी ने बताया कि पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लिमिटेड के चिकित्सा उपकरण देने से क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी।