रामपुर बुशहर।
रामपुर से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार युवती के पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी 20 अक्तूबर को शाम करीब 5:40 बजे बिना किसी को सूचित किए घर से चली गई। परिजनों ने अपने स्तर पर संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद युवती के पिता ने पुलिस थाना रामपुर में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस युवती का पता लगाने के लिए जांच और तलाश अभियान में जुटी है।