फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गिरी के ठंडे पानी में उतरकर हुनर निखारने गुम्मा पहुंच रहे खिलाड़ी

विज्ञापन
गुम्मा स्टेडियम के समीप गिरी खड्ड के पार  वाहनों को खड़ा करके पहुंचे खेल प्रेमी
विज्ञापन
बारिश में करना पड़ता है तीन किलोमीटर लंबा सफर, पुल के निर्माण की उठाई मांग
विज्ञापन


कोटखाई (रोहड़ू) । हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के कोटखाई तहसील के गुम्मा स्टेडियम तक पहुंचने के लिए खिलाड़ियों को सर्दी के मौसम में गिरी नदी के ठंडे पानी में उतर कर पहुंचना पड़ता है। यदि बारिश हो जाए तो तीन किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ता है। सरकार ने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्टेडियम तो बना दिया, लेकिन गिरी नदी में पुल का निर्माण नहीं किया गया, जिससे खिलाड़ियों को अपने हुनर को निखारने के लिए गुम्मा पहुंचने तक कई दिक्कतों और जानलेवा चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आजकल यहां अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। छोटे युवा खिलाड़ियों को सर्द मौसम में गिरी नदी पैदल पार करनी पड़ रही है। एचपीसीए के गुम्मा स्टेडियम में सालभर कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। खेल प्रतियोगिताओं का आनंद लेने के लिए खिलाड़ियों के अलावा महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी यहां आते हैं। इस स्टेडियम को कई बार हेलिपेड के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। इसी स्टेडियम के रास्ते से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं। स्टेडियम के लिए दूसरी ओर से सड़क बनी है, लेकिन उसमें छोटे वाहनों का चलना संभव नहीं है। इस कारण बारिश के दौरान गुम्मा पहुंचने के लिए लोगों को तीन किलोमीटर अतिरिक्त सफर पैदल करना पड़ता है। गिरी नदी पर पुल का निर्माण हो जाए, तो गिरी पार से गुम्मा आने वाले लोगों को बड़ी राहत होगी। यही कारण है कि इन दिनों पुल न होने के कारण गिरी नदी के ठंडे पानी में उतरकर स्कूल के बच्चे और खिलाड़ी गुम्मा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पुल का जल्द हो निर्माण
व्यापार मंडल प्रधान गुम्मा देवेंद्र चौहान, खेल प्रेमी जीतराम, दयानंद, काकू राजटा, महेंद्र चौहान, संदीप गांगटा ने मांग की है कि सरकार स्टेडियम के लिए गिरी नदी पर पुल का निर्माण करवाए, ताकि गिरी पार के लोगों को सुविधा मिल सके और स्कूल के बच्चे और खिलाड़ियों को जोखिम उठाकर गुम्मा आने के लिए मजबूर न होना पड़े।

गुम्मा स्टेडियम के समीप गिरी खड्ड के पार  वाहनों को खड़ा करके पहुंचे खेल प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें