फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गड़ेज पंचायत में पुस्तकालय की सौगात दी

विज्ञापन
बायल गांव के विद्यार्थियों को मिलेगा लाईब्रेरी का लाभ। संवाद
विज्ञापन
पंचायत ने युवाओं, बुजुर्गों और विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाईं पुस्तकें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। गड़ेच पंचायत ने युवाओं और विद्यार्थियों के लिए पंचायत में पुस्तकालय की सौगात दी है। अब पंचायत में विद्यार्थियों, युवाओं और बुजुर्गों को पढ़ने के लिए ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध हो सकेंगी। पंचायत ने लाइब्रेरी में करीब 25 लोगों के बैठने की व्यवस्था की है। पंचायत प्रधान गड़ेज तारा चंद कायथ ने बुधवार को बायल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में होने वाले मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को पंचायत में पुस्तकालय का प्रावधान भी किया गया है। खाली समय में बच्चों को पुस्तकालय में पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत की ओर से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को सभी प्रकार की पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहकर खेलकूद गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया। स्कूल में शिक्षकों और बच्चों को भवन या मैदान किसी भी प्रकार की पढ़ाई से संबंधित कोई असुविधा है, तो उन्होंने उसे दूर करने का आश्वासन दिया है। साथ में खेल मैदान के लिए प्रधान की ओर से चार लाख रुपये का प्रावधान करवाया गया। इस मौके पर मिडिल स्कूल बायल के मुख्य अध्यापक सुभाष भारती, अंकित पंचायत सचिव बलवीर बिष्ट, उप प्रधान केशव, वार्ड सदस्य मीरा भार्गव, अरुण शर्मा, रमीला, सिलाई अध्यापिका किरण और ग्राम रोजगार सेवक हरदीप सहित अन्य मौजूद रहे।

बायल गांव के विद्यार्थियों को मिलेगा लाईब्रेरी का लाभ। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें