फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों को साइबर क्राइम के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
निरमंड स्कूल में शिविर में विद्यार्थियों को किया वित्तीय प्रबंधन बारे किया जागरूक। स्रोत : स्कू
विज्ञापन
निरमंड स्कूल में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन

निरमंड (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में बुधवार को यूथ एंड ईको क्लब के सौजन्य से एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूथ एंड ईको क्लब की प्रभारी वीना ठाकुर ने बताया कि शिविर में बच्चों को वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी दी और साइबर क्राइम पर जागरूक किया। कार्यक्रम में डिग्री कॉलेज निरमंड के अर्थशास्त्र के सहायक आचार्य कैप्टन डॉ. संदीप ठाकुर स्रोत व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य जगजीवन पॉल शर्मा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को वित्तीय साक्षरता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। डॉ. संदीप ठाकुर ने बच्चों को बचत और साइबर क्राइम सहित अनेक विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान जनकेश शर्मा, निर्मला शर्मा, डॉ जगदीश शर्मा, संगीता शर्मा, महेंद्र पाल, नरेश कुमार, वर्षा गौतम, अरुण शर्मा, मोहर सिंह, कौशल्या ठाकुर, फकीर चंद, योगिता नेगी, कुशाल गौतम, सुरजीत कुमार और अतुल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें