फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: घोषित वर्मा बने कुमारसैन छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। छात्र कल्याण संघ कुमारसैन की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में संघ के पूर्व चेयरमैन हर्षिता मेहता और अध्यक्ष पीयूष भारद्वाज ने कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें घोषित वर्मा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

जतिन मेहता को चेयरमैन, अदिति गुप्ता को सचिव, सुजल खाची को कोषाध्यक्ष और कनिका मेहता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जतिन वर्मा को मुख्य सलाहकार, वरुण चौहान और खुशी वर्मा को सह सचिव नियुक्त किया गया। अनुशासन समिति में पुनीत चौहान और प्रबंधन समिति में पायल वर्मा को जिम्मेदारी दी गई। सांस्कृतिक प्रमुख नेहा वर्मा और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी अनिश वर्मा को सौंपी गई।
बैठक में कुमारसैन के विभिन्न क्षेत्रों से 87 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया और छात्र हित में गतिविधियां आयोजित करने तथा सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें