सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर में इन दिनों बाहरी राज्यों और नेपाल मूल के मजदूरों का आना शुरू हो गया है। पुलिस ने सभी पंचायतों के प्रधानों को सूचित किया है कि अपने पंचायत के क्षेत्र में रहने वाले बाहरी राज्यों और नेपाल मूल के मजदूरों का पुलिस थाना में पंजीकरण करवाएं। थाना के प्रभारी भरत ने बताया किसांगला पुलिस थाना ने सांगला तहसील के अंतर्गत सभी पंचायतों के प्रधानों को 10 दिनों के भीतर पंजीकरण करवाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। संवाद