रिकांगपिओ (किन्नौर)। लिप्पा गांव के गेश थुपतेन नेगी रिनपोछे ने पोलैंड से कल्पा में होने वाले साहित्य समागम के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि किन्नौर के कल्पा स्थित आइस स्केटिंग ग्राउंड में 7 और 8 जून को दो दिवसीय साहित्य समागम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन न केवल साहित्य प्रेमियों और विचारकों के लिए एक प्रेरणादायक मंच होगा, बल्कि इसमें ख्याति प्राप्त विद्वान, कवि, लेखक और प्रख्यात वक्ता अपने बहुमूल्य विचार साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वे दो महीनों के लिए यूरोपीय देशों पोलैंड, फ्रांस, जर्मनी, बेल्जियम, हॉलैंड, हंगरी और इंग्लैंड में बौद्ध धर्म के प्रमुख मठाधीश के साथ विश्व शांति, दया और करुणा के संदेश को फैलाने के लिए यात्रा कर रहे हैं। संवाद