फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जमानत पर रिहा चिट्टे के आरोपी को दोबारा भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। चिड़गांव में मार्च में चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी की सशर्त जमानत को न्यायालय ने रद्द कर दोबारा जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी तंदाली-करासा निवासी दीपक राज्टा को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी को तय से कम मात्रा में हेरोइन (चिट्टा) रखने पर न्यायालय से सशर्त जमानत मिल गई थी। उसके बाद पुलिस ने दोबारा आरोपी को अप्रैल में चिट्टा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके बाद पुलिस ने उसको जमानत की शर्त का उल्लंघन करने पर स्थानीय अदालत में पेश किया। न्यायालय ने शुक्रवार को आरोपी को दोबारा जेल भेज दिया है। डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि आरोपी ने सशर्त जमानत का उल्लंघन किया है, इसलिए दोबारा पुलिस ने न्यायालय से अनुमति के बाद गिरफ्तार किया है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें