मोबाइल के दुरुपयोग और नशा निवारण पर मंथन संवाद न्यूज एजेंसी आनी (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में सत्र 2026-27 की प्रथम आम सभा कार्यकारी प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। आमसभा में मोबाइल के दुरुपयोग और नशा निवारण पर मंथन हुआ। प्रवक्ता कुंदन शर्मा ने अनुशासन, मोबाइल के दुरुपयोग और नशा निवारण पर विचार व्यक्त किए। अभिभावकों से अपने बच्चों की संगति और दिनचर्या पर नजर रखने का आग्रह किया। उन्होंने बच्चों को अपने सामने आवश्यकता पड़ने पर सीमित समय के लिए ही मोबाइल देने का आग्रह किया। कार्यकारी प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय विकास के लिए सहयोग की अपील की। पूर्व अध्यक्ष खेम चंद ठाकुर और संजीव आर्यन ने बीते कार्यकाल में सहयोग के लिए आभार जताया। एसएमसी प्रभारी गोविंद ठाकुर ने अभिभावकों का स्वागत किया और आम सभा के एजेंडे पर प्रकाश डाला। प्रवक्ता डोला राम शर्मा ने छात्रवृत्ति योजनाओं और अपार आईडी के विषय में जानकारी दी।
अशोक ठाकुर अध्यक्ष और रीना ठाकुर चुनीं उपाध्यक्ष
बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अभिभावकों ने सर्वसम्मति से वीना कुमारी, सुरेंद्र कुमार, देवेंद्रा देवी, रीना, देवेंद्र कुमार, नीलमा, गीता देवी, सोम कृष्ण , प्रवीण कुमार, प्रवीण शर्मा, अशोक कुमार, आश्मी राम, ज्योति लाल, सुशीला शर्मा, गोकल राम, ललिता, मधुवाला और दीपा को सदस्य चुना। इसके बाद अशोक कुमार को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और रीना ठाकुर को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया। आम सभा में अभिभावकों ने सरकार से सीबीएसई पाठशाला आनी में कक्षा नौवीं में निशुल्क पाठ्य पुस्तकों की शीघ्र आपूर्ति, रिक्त पदों को भरने की मांग की है। शिक्षिका इंदिरा देवी ने सभी का आभार जताया।