रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में सात दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन छात्रों को कंप्यूटेशनल गणित के बारे में जानकारी दी गई। इसमें महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के आचार्य ललित कुमार अतिथि व्याख्याता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को कंप्यूटेशनल गणित सहित अन्य विषयों के बारे में जानकारी दी। वर्तमान में भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में हो रही खोज के बारे में भी जागरूक किया। कार्यक्रम का प्रात: कालीन सत्र 11:00 से लेकर 1:00 बजे तक चला। आशा, कृतिका और रजनी ने रीजनिंग, नंबर सिस्टम एवं टाइप ऑफ फ्रिक्शन पर व्याख्यान दिया। सायंकालीन सत्र दो से चार बजे तक चला। इसमें सुशीला और मोहित ने पीपीटी के माध्यम से कैलेंडर एंड क्लॉक प्रॉब्लम और वर्गमूल एवं घनमूल के विषय पर जानकारी दी। कार्यक्रम में रामपुर एसडीएम निशांत तोमर और राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ के आचार्य धर्मकीर्ति ने भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आचार्य डॉ. जीवन मसोई, डॉ. आशा गर्ग, डॉ. शिवाली, प्रो. अनिता, प्रो. महेश्वर, प्रो. अनुराधा कनेन, प्रो. अनुराधा नेगी, प्रो. विकी प्रभात, प्रो. बलबीर कनेन, प्रो. प्रदीप और प्रो. अजय उपस्थित रहे।