फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित तिथि पर गैस वितरण न होने पर ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
तय तिथि पर रसोई गैस सिलिंडर
विज्ञापन

का वितरण न होने पर लोगों में रोष
उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी वालों पर लगाया मनमानी का आरोप
जितनी बुकिंग होगी उतने ही भेजे जा रहे हैं सिलिंडर: डीएफसी
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के निचार खंड के तहत आने वाली तरांडा पंचायत में निर्धारित तिथि पर रसोई गैस वितरण का वितरण न होने पर उपभोक्ताओं में रोष है। तरांडा पंचायत के छोनड़ा, ननसपो, थाच और निगुलसरी के लिए भावानगर गैस एजेंसी हर माह 12 तारीख को घरेलू गैस सिलिंडर वितरण तिथि निर्धारित है, लेकिन शुक्रवार को क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर नहीं मिल पाया।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी भावानगर की ओर से तरांडा पंचायत में शुक्रवार को रसोई गैस सिलिंडर का वितरण नहीं किया गया। उनके अनुसार एजेंसी का कहना है कि रसोई गैस सिलिंडरों की ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही सिलिंडर मिलेंगे। इसके बारे में एजेंसी को पहले सूचना देनी चाहिए थी। दुर्गा माता युवक मंडल तरांडा अध्यक्ष गोविंद मोयान, उपाध्यक्ष सुशील कुमार नेगी, विनीत विष्ट, हरमन सिंह नेगी, रमेश चंद्र नेगी, ठाकुर राम नेगी, केहर सिंह नेगी और अजय नेगी सहित अन्य उपभोक्ताओं ने कहा कि एजेंसी को इस बारे पहले बता देना चाहिए था। यह सरासर गैस एजेंसी भावानगर की लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और डीएफसी किन्नौर से मांग की है कि जब तक सारी औपचारिकताएं पूरी कर ऑनलाइन न हो, तब तक उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध करवाए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस एजेंसी भावानगर प्रभारी प्रवीण के अनुसार सभी उपभोक्ताओं को सूचित कर दिया गया है, यदि फिर भी ग्रामीणों को सूचित नहीं किया गया होगा तो छानबीन कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं डीएफसी किन्नौर ईश्वर चंद्र वर्मा ने कहा कि अब ऑनलाइन सिस्टम हो चुका है। जितनी बुकिंग होगी उतने ही सिलिंडर भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें