फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल सड़कों से बागवानों को हो रहा नुकसान : कदशोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुशील कदशोली ने प्रशासन की विफलता पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आपदा के कई दिन बाद भी प्रभावित क्षेत्रों में सड़क को बहाल करने का काम धीमी गति से हो रहा है। सड़कों के बंद होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, खस्ताहाल सड़कों से बागवानों को अधिक नुकसान हो रहा है। सड़कों की खराब हालत के कारण बागवान सेब की फसल समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे बागवानों की आर्थिक स्थिति पर गहरा संकट मंडरा रहा है। कदशोली ने सरकार से तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें