फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर में खुले में फेंका जा रहा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर(कुल्लू)। नित्थर क्षेत्र में कूड़ेदान होने के बावजूद भी लोग जगह-जगह कूड़ा फेंक रहे हैं। नित्थर बाजार, जीरो प्वाइंट, कोयल-बायल-रामपुर सड़क के साथ, नित्थर-ढमाह-आनी सड़क के किनारे गीला और सूखा कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे स्कूल आते-जाते बच्चों, महिलाओं और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पंचायत प्रधान सरोज बाला ने कहा कि नित्थर और देहरा में कूड़ेदान लगाए गए हैं। इसके बावजूद लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि कूड़ा कूड़ेदान में डालें, जिससे लोगों को पेश आ रही समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें