फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कोटखाई में बरसात से 109 लोग प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)।
विज्ञापन

कोटखाई उपमंडल में प्रशासन के जानकारी के अनुसार, बरसात से 109 लोग प्रभावित हुए हैं। बरसात से बगीचों, मकानों और पशुधन को भारी नुकसान पहुंचा है। 35 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि छह मकान पूरी तरह ढह गए हैं। इसके अलावा कई शेड क्षतिग्रस्त हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान बागवानों को हुआ है। बागवानों के बगीचों में भूस्खलन होने से कई पौधे जड़ से उखड़ गए हैं और तैयार सेब मंडियों तक नहीं पहुंच पाए हैं। उपमंडल प्रशासन का कहना है कि हर रोज नए नुकसान की रिपोर्ट सामने आ रही है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है ताकि प्रभावित लोगों को सरकारी नियमों के तहत मुआवजा मिल सके। वहीं, लोगों ने सरकार और प्रशासन से जल्द राहत और सहायता पहुंचाने की मांग की है। तहसीलदार कोटखाई ललित कुमार ने बताया कि यह आंकड़े दो दिन पहले के हैं। बारिश की वजह से नुकसान दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और प्रशासन नुकसान का आंकलन कर रहा है । संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें