इनरव्हील क्लब परवाणू प्रगति ने किया महोत्सव का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। इनर व्हील क्लब परवाणू प्रगति ने सेक्टर-6 में गणेश महोत्सव मनाया। क्लब की संपादक रीतू प्रभाकर के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों द्वारा भगवान श्री गणेश महाराज की पूजा विधि विधान से की गई, इसके बाद संकीर्तन किया। समारोह का समापन भगवान गणेश जी की आरती के साथ किया गया, जिसके उपरांत सभी को लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य गणेश विसर्जन के लिए कामली में गए और वहां पर सभी सदस्य ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए नृत्य किया और एक दूसरे को गुलाल लगाकर गणपति का विसर्जन किया। अंत में वहां उपस्थित भक्तों को फल और प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा आभा अग्रवाल, सचिव सपना गांगटा, सुपर्णा गुप्ता, आंचल गुप्ता, गौरजा बांटा, रिचा शर्मा, कौशल्या, सुदर्शना मिन्हास समेत कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।