फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गणेश छाजटा बने स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जुब्बल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रधानाचार्य नरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में मनाया गया। छात्रों को योग करवाया और योग के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान अभिभावकों व शिक्षकों की आमसभा भी आयोजित हुई, जिसमें स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी में गणेश छाजटा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। प्रधानाचार्य नरेंद्र चौहान को सदस्य सचिव नियुक्त किया। कार्यकारिणी सदस्यों में राजेश कुमार, कनिका, देवी पुन, अनीता, किरण बाला, खुशी पुन, दोरजे लांबा, संगीता, सोनिया को शामिल किया गया। स्कूल के शारीरिक शिक्षक सुशील तांटा, राकेश चौहान ने सभी को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योग क्रियाएं सिखाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें