युवा शक्ति अनुसंधान समिति ने नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से आयोजित किया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। युवा शक्ति अनुसंधान समिति ने नेहरू युवा केंद्र शिमला के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस मौके पर पैलेस व्यू होटल जुब्बल के सभागार में शिविर का आयोजन किया। नगर पंचायत जुब्बल के अध्यक्ष दिलीप चौहान बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और अध्यक्षता संस्था के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल शर्मा ने की। योग प्रशिक्षक के रूप में अंतरराष्ट्रीय योग शिक्षक डॉक्टर आनंद प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। योग शिक्षक आनंद प्रकाश शर्मा ने योग के विभिन्न आसन एवं प्राणायाम करवाए। कार्यक्रम में जुब्बल क्षेत्र के विभिन्न गांव से लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष अखिल पिरटा, सचिव धर्मेंद्र शर्मा, सह सचिव राजपाल, सुमन वर्मा, विदुषी, हिमानी भी उपस्थित रहे।