फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भाषा एवं संस्कृति विभाग किन्नौर की ओर से शुक्रवार को रिकांगपिओ में महात्मा गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक आयुक्त किन्नौर मुनीष कुमार शर्मा ने की।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने कहा कि 2 अक्तूबर का दिन हम सभी भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण है। आज देश दो महापुरुषों महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी आज से सौ साल पहले थीं। उन्होंने गांधी की शिक्षाओं और सिद्धांतों को अपनी दिनचर्या में अपनाने का आग्रह किया। इस दौरान महात्मा गांधी की शिक्षाओं और सिद्धांतों पर आधारित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुनीष शर्मा ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा रचियता, द्वितीय स्थान पर किरण और तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रथम नेगी को सम्मानित किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में पहला स्थान सिमरन, दूसरा छेरिंग और तीसरा स्थान हासिल करने वाली छात्रा रजनी को स्मृति चिन्ह देकर नवाजा गया। वहीं, नारा लेखन में प्रथम स्थान पर महक नेगी, द्वितीय स्थान पर कशिश और तीसरे स्थान पर रहने वाली महक नेगी को भी नवाजा गया। जिला लोक संपर्क अधिकारी और जिला भाषा अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि और अन्य प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने विभाग की ओर से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें