फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खवांगी स्कूल के नाम रहा ओवरऑल चैंपियन का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के तेलंगी स्कूल में 26वें कल्पा खंड स्तरीय अंडर-12 खेल प्रतियोगिता में खंवगी स्कूल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में तेलंगी पंचायत प्रधान सती नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। वहीं इस मौके पर उप प्रधान ज्ञान विशेष अतिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन खेलों में 10 स्कूलों से पहुंचे 350 खिलाड़ियों ने कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, एथलेटिक्स और लोकनृत्य स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाया। तीन दिवसीय खेल स्पर्धा में छात्र वर्ग के वॉलीबाल में खवांगी ने पहला और सांगला ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो में खवांगी प्रथम और कोठी द्वितीय स्थान पर रहा। कबड्डी में खवांगी ने पहले स्थान पर बाजी मारी और कल्पा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन स्पर्धा मेें तंगलिंग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रा वर्ग में वॉलीबाल में खवांगी प्रथम और पांगी द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो में खवांगी ने पहले और सापनी ने दूसरा स्थान झटका। कबड्डी में खवांगी ने पहला स्थान हासिल किया। अंत में मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि ने आयोजन समिति को 30 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर बीईईओ कल्पा ईश्वर भगत, सीएचटी कल्पा आशा रानी, सीएचटी तंगलिंग सूरत राम, भारत भूषण नेगी, सुंदर लाल, इंद्र प्रकाश, वीरेंद्र, केदार भगती, हेमा, सुखना, महेश्वरी और राज कुमारी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें