फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल विजेता को 51 हजार और ट्रॉफी, मैराथन के विजेता को मिलेंगे 5100

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला से पूर्व लवी मेला खेल कमेटी की ओर से रामपुर में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष एवं डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पहली बार आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। महिला और पुरुष वर्ग मैराथन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया डीएसपी कार्यालय में शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

खेल कमेटी अध्यक्ष अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि 4 से 6 नवंबर तक मेला मैदान पाटबंगला में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें देशभर की 6 टीमें भाग लेंगी। सभी को निमंत्रण भेजा गया है। इनमें पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, आईटीबीपी सहित देश की उत्कृष्ट टीमें शामिल होंगी, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली टीम को 51 हजार-ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पाने वाली टीम को 31 हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार नकद राशि और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा। वॉलीबाल प्रतियोगिता में क्वॉलीफाइड रेफरी मैच करवाएंगे। इसके अलावा अंडर-19 वर्ग की पुरुष और महिलाओं के लिए पांच किलोमीटर की मिनी मैराथन आयोजित होगी। वहीं 19 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग की महिलाओं और पुरूषों के लिए 10 किलोमीटर मैराथन होगी। प्रथम स्थान पाने वाली विजेता को 5100, द्वितीय स्थान पाने वाले को 31 और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ी को 2100 रुपये की नकद राशि दी जाएगी।
वहीं शीर्ष अन्य सात खिलाड़ियों को एक-एक हजार रुपये पुरस्कार में दिए जाएंगे। मैराथन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को टी-शर्ट और कैप भी खेल कमेटी की ओर से दिए जाएंगे। मैराथन छह नवंबर सुबह सात बजे शुरू होगी। 5 किलोमीटर मैराथन पाटबंगला से शुरू होकर चौधरी अड्डा, ब्रौ, जगातखाना होते हुए पाटबंगला मैदान में समाप्त होगी। वहीं 10 किलोमीटर मैराथन चाटी पुल से आगे काजू खड्ड से वापस आकर पाटबंगला मैदान तक होगी। मैराथन के लिए पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण डीएसपी कार्यालय रामपुर में मंगलवार से शुरू हो गए हैं। सभी प्रतिभागियों का पंजीकरण निशुल्क रहेगा।
विज्ञापन

खेल कमेटी में ये हैं शामिल
लवी मेला खेल कमेटी में डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा अध्यक्ष, जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी जीआर आजाद, नायब तहसीलदार अनिल कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, डीपी पीजी कॉलेज रामपुर तेंजिन नेगी, डीपी पद्म स्कूल रविंद्र सिंह, खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष पलस राम, विनोज नेगी, कुलदीप सिंह ठाकुर, डीपी दुर्गा प्रसाद और प्रमोद ठाकुर को सदस्य नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें