फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में स्वच्छता के मसीहाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी की जयंती पर रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में सफाई अभियान छेड़ा गया। बुधवार सुबह से ही नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहर भर में स्वच्छता की अलख जगाई। अभियान के दौरान एकत्रित किए गए सिंगल यूज प्लास्टिक को भी नगर परिषद को सौंपा गया।
विज्ञापन




वहीं पद्म छात्र स्कूल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद से सेवानिवृत्त हुई सफाई कर्मचारी शुकरी देवी ने की। उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में अपना अहम योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने कर्मियों को 11 सौ रुपये और नप के सफाई कर्मियों को दैनिक प्रयोग में आने वाले बर्तन दिए। नगर परिषद के पार्षदों और कार्यकारी अधिकारी विपन ठाकुर ने नप क्षेत्र में रहने वाले लोगों से अपने क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने की अपील की। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी रिशपाल, नानकू, रामदास, फूलवती और सोनू को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
वहीं रामपुर ब्लॉक कांग्रेस और युकां ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया। कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता ध्रुव शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दीपक सूद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर ठाकुर, सेवा दल अध्यक्ष राम कुमार शर्मा, पार्षद विशेषर लाल, पंकज शर्मा, जिला कांग्रेस सचिव विजेश गोयल, जगदीप शर्मा, त्रिलोक भलूनी, कुलदीप नेगी, सतपाल मेहता, अंकुर शर्मा, दिवेंद्र, सुशील ठाकुर, राकेश गुप्ता, मोहन भाटिया, मान सिंह, सूरज लक्टू, हिमांशु मारवाह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें