फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने पौष्टिक व्यंजनों का उठाया लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत बाल विकास परियोजना रामपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत सदस्य, महिला मंडल सदस्य, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को स्थानीय पौष्टिक व्यंजन परोसे गए। इसमें सर्वश्रेष्ठ व्यंजन को वृत्त स्तर पर होने वाले पोषण दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

बाल-विकास परियोजना अधिकारी रामपुर अजय बदरेल ने बताया कि पोषण माह के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सीएचसी, पीएचसी में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच करवाई जाएगी। इसके अलावा शिक्षण संस्थानों में एचबी टेस्ट और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण संबंधित सामुदायिक कार्यक्रम भी करवाएं जाएंगे। इन कार्यक्रमों में बच्चों के पोषण के स्तर को मापा जाएगा। इसी माह कार रैली का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें