रोहड़ू। पीजी कालेज सीमा में नेहरू युवा केंद्र द्वारा खंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्पर्धा में रोहड़ू खंड और चिड़गांव खंड के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में इस महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बृजेश चौहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिथ हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र में सरकार द्वारा नामांकित सदस्य यशपाल शर्मा द्धारा की गई।
भाषण स्पर्धा के निर्णायक मंडल में डॉ. ललिता रावत, डॉ. रोहित मोकटा और डॉ. निशा चौहान ने सदस्य की भूमिका निभाई। स्पर्धा का आयोजन देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण विषय पर किया गया। स्पर्धा के रोहड़ू खंड की वंशिका ने प्रथम स्थान, यशिका देष्टा ने द्वितीय स्थान और आकृति पांजटा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं चिड़गांव खंड में शिल्पा ने प्रथम स्थान, सभ्यता शर्मा ने द्वितीय स्थान और मंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बृजेश चौहान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। नेहरू युवा केंद्र के सदस्य यशपाल शर्मा ने कहा कि विजेता छात्र नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित की जाने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रोहड़ू और चिड़गांव खंड प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की समन्वयक डॉ. निशा चौहान ने सभी उपस्थित लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।