फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डीएवी रामपुर के सालाना समारोह में नवाजे मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों से मोहा मन
विज्ञापन

पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह वार्षिक समारोह में रहीं बतौर मुख्यातिथि मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। डीएवी स्कूल रामपुर में प्रथम वार्षिक पारितोषिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह का आयोजन राजकीय महाविद्यालय रामपुर के सभागार में हुआ। समारोह का नाम तविषा रखा गया, जिसका हिंदी अर्थ है सूर्य की पहली किरण। समारोह में पूर्व सांसद मंडी एवं निवर्तमान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम रामपुर निशांत तोमर, डीएसपी नरेश शर्मा, प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य डीएवी न्यू शिमला राकेश चंदेल ने शिरकत की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल के प्रधानाचार्य अकलुष महाजन ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर वाहवाही बटोरी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे बच्चों ने सरस्वती वंदना से किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शृंखला को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सैनिकों का जज्बा दिखाया गया। नारी सशक्तिकरण, वृद्धाश्रम, विभिन्न संस्कृति का एकीकरण, रामायण और नवदुर्गा नृत्य सहित अन्य प्रस्तुतियां देकर छात्रों ने सभी का मन मोह लिया। अंतिम प्रस्तुति हिमाचल की धरोहर को नृत्य के जरिये प्रस्तुत किया गया। समारोह में मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि प्रतिभा सिंह ने नवाजा। मुख्यातिथि ने विद्यालय के लिए 51,000 रुपये की राशि प्रदान की। नए शैक्षणिक वर्ष के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें