फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराला मंडी में दो घंटे ठप रहा कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला में आजकल जहां सेब सीजन चरम पर है वहीं, शुक्रवार को पराला मंडी में मजदूरों में किसी विवाद को लेकर सुबह करीब दो घंटे के लिए कारोबार पूरी तरह बंद रहा। ऐसे में बागवानों से खरीद-फरोख्त और माल लाने और ले जाने का कार्य भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पराला मंडी में गत वीरवार रात दो मजदूरों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद देर रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस चौकी छैला की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने ट्रांसपोर्टर विक्की चौहान की शिकायत आईपीसी की धारा 451 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद शुक्रवार को सुबह मंडी में काम करने वाले मजदूरों ने मंडी में काम पूरी तरह ठप कर दिया। हालांकि, मंडी के उपप्रधान नीटू चौहान के अलावा मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ठियोग संतोष कुमार ने मजदूरों को समझाकर काम पर जुटने के लिए खासी मशक्कत की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ही मामले को सुलझाने के बाद मंडी में कामकाज सुचारु हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें