फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में चिट्टे के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
ठियोग में चिट्टे के खिलाफ आयोजित बैठक के दौरान मौजूद संजीवनी संस्था व अन्य संस्था के प्रतिनिधि।
विज्ञापन
कार्यशाला में युवाओं ने आगामी रणनीति की तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। चिट्टे के खिलाफ आंदोलन केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे गांव-गांव तक पंचायती राज प्रतिनिधियों के माध्यम से पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक पंचायत में ऐसी कार्यशालाओं का आयोजन कर हिमाचल के हर गांव से चिट्टे को जड़ से उखाड़ने का लक्ष्य रखा गया है। शनिवार को संजीवनी संस्था के तत्वावधान में स्वयंसेवी संस्था ठियोग ने चिट्टे पर चोट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें संस्था से जुड़े युवाओं ने रणनीति तैयार की। संजीवनी संस्था के अध्यक्ष महेंद्र धर्माणी और अन्य वक्ताओं ने चिट्टे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और कानूनी पहलुओं पर जानकारी दी। वक्ताओं ने बताया कि नशा एक बीमारी है, जिसका उपचार और पुनर्वास संभव है, बशर्ते परिवार और समाज सहयोग करें। नशा तस्करी से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई, वहीं पुलिस प्रशासन की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि आदी को उपचार चाहिए, अपराधी को कानून का दंड इसी संतुलित दृष्टिकोण से समाज को आगे बढ़ना होगा। इस अवसर पर संजीवनी संस्था के महामंत्री नरेश शर्मा, सलाहकार जोगेंद्रनगर कंवर, मनोवैज्ञानिक डॉ. नरेश, सामाजिक कार्यकर्ता कोमल वेक्टा, अधिवक्ता देवानंद, स्वयंसेवी संस्था ठियोग की ओर से सुनील कुमार अप्पू, अंकित वर्मा, सुरेश शर्मा, विनोद झराईक, विनोद चंदेल और जिला परिषद सदस्य मदन लाल सहित कई अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें