फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में दो महीने से फ्रिज खराब, रक्त भंडारण की बढ़ी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन की अनदेखी को लेकर लोगों ने जताया रोष
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे रक्तदाता नहीं कर पाए रक्तदान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। चार जिलों के मुख्य केंद्र महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में दो महीने से ब्लड बैंक में फ्रिज खराब पड़ा है। ऐसे में रक्त भंडारण की समस्या बढ़ गई है। मंगलवार को रामपुर में रक्तदान शिविर लगाया गया। लोग रक्तदान करने पहुंचे लेकिन अस्पताल में लगा फ्रिज खराब होने के कारण वे रक्तदान नहीं कर पाए। क्षेत्र के लोगों ने इसे लेकर चिंता जताई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन से जल्द फ्रिज को दुरुस्त कर मरीजों को राहत पहुंचाने की मांग की है। ऐसे में अस्पताल में रक्त भंडारण की व्यवस्था प्रभावित हो रही है और रक्तदान शिविरों से एकत्रित रक्त को सुरक्षित रखने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यवस्था सुचारू न होने के कारण रक्तदान करने के इच्छुक लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में यदि अस्पताल में अधिक रक्त की आवश्यकता होती है, तो परेशानी बढ़ जाती है। नगर परिषद सभागार में मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया गया लेकिन कई रक्तदाताओं को रक्तदान किए बिना जाना पड़ा। रक्त भंडारण की उचित सुविधा न होने के कारण शिविर से एकत्रित किए गए रक्त को अस्पताल में रखने में परेशानी हुई। रक्तदान करने पहुंचे लोगों में भी निराशा देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि खनेरी अस्पताल क्षेत्र का महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान है और यहां आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में रक्त भंडारण जैसी आवश्यक सुविधा का लंबे समय तक खराब रहना गंभीर विषय है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन से फ्रिज को जल्द ठीक करवाने या वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की मांग की है।

ब्लड बैंक में नए फ्रिज के लिए ऑर्डर भेजा गया है। जल्द ही अस्पताल में फ्रिज स्थापित किया जाएगा।

- डॉ. रोशन कौंडल, चिकित्सा अधीक्षक, खनेरी अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें