पदम छात्र स्कूल रामपुर में फ्रेशर वेलकम कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य के साथ विज्ञान संकाय के
पदम छात्र स्कूल रामपुर में फ्रेशर वेलकम कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए फ्रेशर वेलकम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रतन चंद गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। विद्यालय के प्रवक्ता गणित दिव्य दत्त शर्मा और डीपीई सुधीर रोहटा की देखरेख में कक्षा 12वीं के तीनों संकायों के छात्रों ने कक्षा 11वीं के लिए फ्रेशर वेलकम कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सभी छात्रों का शानदार स्वागत किया गया। नए छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इसमें दिव्यांश, दीपांशु, हर्षित, अंकुश, स्वरित, आयुष ठाकुर, यथार्थ शर्मा, संजू, अंशुल, अक्षत, मनन, अंकित, आदित्य, कार्तिक, पीयूष, प्रशांत शुक्ला, दीक्षांत, युग शर्मा, आर्यन ठाकुर, दुष्यंत, नवीन, अखिल चिराग, सक्षम, विशाल शर्मा, अनमोल, घनश्याम और पुष्पेंद्र ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान संकाय के छात्र प्रशांत शुक्ला को मिस्टर फ्रेशर चुना गया, जबकि दीक्षांत द्वितीय स्थान पर रहे और कला संकाय वर्ग के छात्र आर्यन ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य रतन चंद गुप्ता ने विजेता छात्रों को बैज पहनाकर और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक मंडल की भूमिका प्रवक्ता अर्थशास्त्र संतोष शर्मा, प्रवक्ता वाणिज्य पविंद्रा कुमारी और प्रवक्ता हिंदी सुदर्शन शर्मा ने बखूबी निभाई। प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता ने सभी छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया, ताकि उनकी प्रतिभा को सामने लाया जा सके। इस मौके पर विद्यालय के प्रवक्ता डॉ. राम सरन शर्मा, रणजीत सिंह ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे। - संवाद