फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुमित मिस्टर और पल्लवी बनीं मिस फ्रेशर

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीजीआईईटी प्रगतिनगर में फ्रेशर पार्टी का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। अटल बिहारी वाजपेयी इंजीनियरिंग काॅलेज (एबीवीजीआईईटी) प्रगतिनगर में मंगलवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आकर्षक गतिविधियों, प्रदर्शनी और इंटरैक्टिव सत्रों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, संगीत और नाटक सहित विभिन्न प्रस्तुतियां छात्रों ने दीं। काॅलेज के द्वितीय वर्ष के छात्रों ने भांगड़ा और नाटी डाली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस फ्रेशर्स प्रतियोगिता रही। विभिन्न चरणों में आयोजित स्पर्धा में छात्रों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इसमें सुमित मिस्टर फ्रेशर और पल्लवी मिस फ्रेशर चुने गए। शिवम को मिस्टर और सानिया को मिस पर्सनेलिटी का ताज पहनाया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. उमेश चंद राठौड़ ने छात्रों को अपना समय उत्साह के साथ बिताने, शैक्षणिक और पाठ्येतर गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल होने के प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें