निरमंड(कुल्लू)। निरमंड उपमंडल में बीते दो दिन से आसमान में बादल छाए रहे। श्री खंड महादेव के पहाड़ों में भी ताजा बर्फबारी हुई है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। श्रीखंड की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। मौसम खुलने पर शुक्रवार सुबह श्रीखंड की चोटियों पर शिवलिंग के साथ कार्तिकेय पर्वत पर बर्फ नजर आई। बर्फ की सफेदी के बाद श्रीखंड पर्वत मालाओं का दृश्य बेहद ही मनमोहक बना हुआ है। वहीं, निचले क्षेत्रों के किसान और बागवान बर्फबारी और बारिश का इंतजार कर रहे हैं।