फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: गुम्मा में निशुल्क जांच शिविर का हुआ आयोजन

विज्ञापन
गुम्मा में निशुल्क जांच शिविर में जांच करता चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू)। टाइम्स हेल्थ केयर चंडीगढ़ एंड अवसर क्लीनिक गुम्मा के साझा सहयोग से गुम्मा-कोटखाई में सोमवार को नाक, कान और गले की जांच का निशुल्क शिविर लगाया गया। इसमें 60 से अधिक लोगों ने जांच करवाई। शिविर में निशुल्क टेस्ट किए गए और दवाइयां भी दी गईं। जिन लोगों को कान की मशीन की जरूरत थी, उन्हें कम दाम पर मशीन उपलब्ध करवाई गई । चंडीगढ़ से आई टीम में डॉ. रवि कांत, डॉ. मोनिका और मिस्टर तरुण ने शिविर में सहयोग दिया। इस मौके पर डाॅ. अभिनव और डाॅ. रवि कांत ने इस अवसर पर कहा कि हम भविष्य में इस तरह के शिविर का आयोजन करते रहेंगे। इससे पहले भी हिमाचल के अलग-अलग जिलों में इस तरह के शिविर का आयोजन करते रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें