फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांगला में शल्य चिकित्सा शिविर शुरू

विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र सांगला में चार दिवसीय शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ करते मुख्यातिथि - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला में चार दिवसीय निशुल्क बहु विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा शिविर लगाया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश और आकाश अस्पताल नई दिल्ली के तत्वाधान में इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दिल्ली के वरिष्ठ चिकित्सक शल्य चिकित्सा, स्त्री रोग विशेषज्ञ, स्त्री और पुरुष नसबंदी और बिना टांके के मोतियाबिंद के ऑपरेशन करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को चार दिनों तक चलने वाले इस विशेष निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी और बीएमओ सांगला डॉ. वैंकट नेगी ने किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला में आकाश अस्पताल दिल्ली के ऑपरेशन स्थल का दौरा भी किया। इस दौरान नेगी ने सभी विशेषज्ञों से मिलकर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का आग्रह किया।
चिकित्सा शिविर में आकाश अस्पताल से स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जरी सहित अन्य 40 लोगों का स्टाफ सेवाएं दे रहा हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी और आकाश अस्पताल नई दिल्ली के मुख्य प्रभारी डॉ. नगेश याग्निक ने कहा कि अभी तक 131 लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

शिविर के पहले 20 के करीब लोगों का ऑपरेशन होंगे। चार दिनो में 100 से अधिक लोगों का सफल ऑपरेशन करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तनवी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य, डॉ. सुदेश, डॉ. दीपक, डॉ. राजेश, डॉ. साईमा, डॉ. शकील और डॉ. शमसुद्दीन सहित कई अन्य सहयोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें