फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरकार की अनदेखी पर एचआरटीसी पेंशनरों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी पेंशनर कल्याण संगठन राेहड़ू इकाई ने किया बैठक का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। एचआरटीसी पेंशनर कल्याण संगठन राेहड़ू इकाई ने बुधवार को बैठक की। बैठक में पेंशनरों ने मांगों को लेकर अनदेखी पर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। संगठन के प्रधान गुलाब सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार एचआरटीसी के 50 वर्ष पूरा होने पर स्वर्ण जयंती समारोह तो मना रहा है, लेकिन एचआरटीसी के संघर्षमय सफर को इस मुकाम तक पहुंचाने वाले कर्मियों की सेवानिवृत्ति के बाद सरकार सुध नहीं ले रही है। कई सेवानिवृत्त बुजुर्ग कर्मचारियों के हितों के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। सरकार की बेरुखी के चलते उम्र के आखिरी पड़ाव में पेंशनरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशनर कल्याण संगठन लंबे समय से मांग उठा रहा है कि स्थायी समाधान के लिए बजट का उचित प्रबंध किया जाए, ताकि बुजुर्गों को पेंशन नियमित रूप से मिल सके। नए वेतनमान के लंबित एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाए। जनवरी 2015 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन संशोधन कार्य शीघ्र पुरा किया जाए। सालों से लंबित चिकित्सा बिलों का समय पर भुगतान किया जाए, ताकि बुजुर्ग पेंशनरों को राहत मिल सके। प्रदेश सरकार पेंशनर कल्याण संगठन को वार्ता के लिए बुलाए और उनकी समस्याओं का निदान करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर नागरू राम, गोपाल चौहान, शौंगी लाल, चंदन, मोहन लाल शर्मा, राम लाल आजाद, चंद्र देव और मोहन लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें