रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के नाथपा पंचायत में 21 दिसंबर को एक दिवसीय निशुल्क बहु विशेषज्ञ आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगेगा। जिला आयुष अधिकारी किन्नौर डॉ. इंदु शर्मा ने बताया कि निशुल्क चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों और पैरामेडिकल के दल स्थानीय लोगों के विभिन्न रोगों का उपचार करेंगे। शिविर में नेत्र रोग, आमवात, बवासीर, जटिल, जीर्ण और असाध्य रोगों सहित अन्य रोगों का इलाज किया जाएगा। चिकित्सा शिविर में रोगियों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। उन्होंने नाथपा और आस पास के क्षेत्र के लोगों से निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में आने का आग्रह किया है।