रोहड़ू। पेंशनर एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को सर्किट हाउस रोहड़ू में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला महासचिव बिहारी लाल जस्टा ने की। इस दौरान पेंशनर दिवस मनाया गया। बैठक के दौरान पेंशनरों ने सरकार से माह की पहली तारीख को पेंशन देने की मांग उठाई। साथ ही कहा कि वर्ष 2016 से 2022 तक सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को नए वेतनमान के एरियर का भुगतान किया जाए। पेंशरनों ने दिसंबर की पेंशन समय पर देने के लिए सरकार का आभार भी जताया। इस मौके पर कृष्ण दत शर्मा, भगत चंद खिरटा, जालम सिंह मैहता, जवाहर लाल गोलटा, उदय सिंह, अनील कुमार, कुशाल बांशा, कृष्ण सैन, विपन, महेंद्र शर्मा, भगत सिंह, देव चंद, श्याम लाल, भाग चंद, बेली राम, बिजा राम शर्मा, चैत राम पांजटा, संपूर्ण शर्मा, इंदर सैन चौहान, अनंत राम और देविंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।