फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चांजू-चौपाल में 10 दिवसीय निशुल्क एक्यूप्रेशर शिविर शुरू

विज्ञापन
चांजू चौपाल में दस दिवसीय निशुल्क एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आरंभ। संवाद
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। चांजू-चौपाल पंचायत में 10 दिवसीय निशुल्क एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर शुरू हो गया। यह आरोग्य मंदिर संस्था जोधपुर की ओर से लगाया जा रहा है। शिविर में प्रतिदिन दो सत्रों में मरीजों की जांच और उपचार किया जाएगा। सुबह का सत्र 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक है, जबकि शाम का सत्र 2:30 बजे से 5:30 बजे तक निर्धारित है। आयोजक इशुजी और शम्पी वर्मा ने बताया कि शिविर में जोड़ों, घुटनों और कंधों के दर्द का उपचार किया जा रहा है। रीढ़ की हड्डी, डिस्क संबंधी समस्याओं और लकवा का भी उपचार हो रहा है। साइटिका, माइग्रेन, घबराहट, थायराइड और मधुमेह से पीड़ित मरीजों को निशुल्क थेरेपी दी जा रही है। मोटापे से परेशान लोगों के लिए विशेष परामर्श और वजन कम करने की थेरेपी भी उपलब्ध है। शिविर की एक खास बात यह है कि महिलाओं को निशुल्क एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें